फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार@3: प्रधानमंत्री मोदी के 'स्वच्छता अभियान' पर आधारित है ये फिल्म

Tue, 16 May 2017 06:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 16 May 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Film 'Toilet: Ek Prem Katha' Inspired By PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
भारत के 14वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 26 मई को तीन साल होने जा रहे हैं। इन तीन सालों में मोदी का कार्यकाल काफी ऊतार-चढ़ाव भरा रहा। कभी उनके काम की तारीफ हुई तो कभी उनका फैसला लोगों को नहीं भाया लेकिन उनका एक फैसला ऐसा रहा है जिसने आम से लेकर खास तक को अपने साथ जोड़ लिया। वो फैसला था गांधी जयंती के दिन स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करना। स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसकी शुरुआत उन्होंने 2 अक्टूबर 2014 में की थी। उनकी चाहत है कि 5 सालों में देश अपने इस लक्ष्य को पूरा कर ले ताकि साल 2019 में बापू की 150वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके।
Akshay Kumar Film 'Toilet: Ek Prem Katha' Inspired By PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
​प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान से राजनेता से लेकर अभिनेता तक सभी जुड़े। हर किसी ने उनके सपने और लक्ष्य को पूरा करने के लिए श्रमदान किया। इस श्रमदान को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक कदम आगे ले गए हैं। अक्षय ने प्रधानमंत्री मोदी के इस राजनीतिक सपने को लेकर एक फिल्म ही बना डाली।
Akshay Kumar Film 'Toilet: Ek Prem Katha' Inspired By PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ प्रधानमंत्री मोदी के इसी अभियान पर बनी है। राजनीति पर तो बॉलीवुड में कई फिल्में आई हैं लेकिन ये पहली बार है जब किसी राजनेता के सपने पर किसी ने फिल्म बनाई हो। ये पहली फिल्म है जो सरकार के किसी अभियान से प्रेरित होकर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Film 'Toilet: Ek Prem Katha' Inspired By PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म
‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की टैगलाइन है - स्वच्छता आजादी। प्रधानमंत्री के सपनों के इर्द-गिर्द बुनी गई ये कहानी उत्तर प्रदेश में आधारित है।
विज्ञापन
Akshay Kumar Film 'Toilet: Ek Prem Katha' Inspired By PM Narendra Modi Swachh Bharat Abhiyan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अक्षय कुमार
इस फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ अक्षय कुमार प्रधानमंत्री के अभियान का भी प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री से मिल उन्हें इस फिल्म के बारे में बताया। अक्षय के फिल्म का शीर्षक सुन खुद पीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रेगवां गावं में उन्होंने एक टॉयलेट की खुदाई की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed