अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) के निर्देशक जगन शक्ति (Jagan Shakti) अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों के अनुसार जगन मुंबई में अपने दोस्तों से मिलने गए थे तभी अचानक गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट (blood clot) जम गया है।
2 of 4
जगन शक्ति
- फोटो : Twitter
खबरों के अनुसार जगन पिछले 24 घंटों से अस्पताल में भर्ती हैं। जगन ने 'मिशन मंगल' से ही बॉलीवुड में बतौर डारेक्टर डेब्यू किया था। इससे पहले वह कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
3 of 4
जगन शक्ति अक्षय कुमार के साथ
- फोटो : Twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वो अभी सबअर्बन अस्पताल में भर्ती हैं। जगन के परिवार वाले अभी उनके साथ अस्पताल में हैं। जगन फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। बता दें अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' की सफलता के बाद फिल्म के निर्देशक अब "इक्का" निर्देशित करने जा रहे थे। दरअसल, फिल्म 'इक्का' तमिल एक्शन फिल्म 'कथ्थी' का रीमेक है। हालांकि अक्षय इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे।
4 of 4
mission mangal
- फोटो : social media
इस फिल्म के राइट्स संजय लीला भंसाली ने खरीदे हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए खुद फिल्म का निर्देशन करने जा रहे जगन शक्ति ने किया था। उन्होंने कहा था- 'भंसाली सर ने रीमेक के अधिकार को ले लिया है और वही फिल्म का निर्माण करेंगे। हम फिल्म लिखने की प्रक्रिया में हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।' अब जगन की तबीयत खराब होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग में देर हो सकती है। वहीं मिशन मंगल ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था।