बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों का इंतजार उनके चाहने वालों को हमेशा रहता है। अक्षय बाकी अभिनेताओं के मुकाबले करीब हर साल ज्यादा फिल्में करते हैं। और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआधार कमाई भी करती हैं। अक्षय के फैंस उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जानते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें जिस फिल्म ने खिलाड़ी बनाकर स्थापित किया, वो थी फिल्म 'खिलाड़ी'। इस फिल्म की रिलीज को 28 साल पूरे हो गए हैं।
'खिलाड़ी' के 28 साल पूरे होने पर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- 'इसे नहीं भूल सकता'
अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म खिलाड़ी ने अक्षय कुमार के करियर को वो ऊंचाई दी कि आज वो इतने बड़े मुकाम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को फिल्म के 28 साल पूरे होने पर अब्बास- मस्तान ने एक ट्वीट कर अक्षय को फिल्म की याद दिलाई।
इस ट्वीट में अब्बास- मस्तान ने अक्षय के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा, 'डियर अक्षय आज खिलाड़ी को रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं। हमारी साथ में पहली फिल्म। पूरी टीम को याद करते हुए खासकर जॉनी लीवर भाई को।'
अब्बास- मस्तान के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, अब्बास- मस्तान भाई मैं इसे कैसे भूल सकता हूं। यह मेरे लिए एक फिल्म नहीं थी बल्कि मेरे करियर में मील का पत्थर थी। टाइटल अब जो मेरे नाम के लिए पर्याय बन गया है। खिलाड़ी देने के लिए शुक्रिया।'
How can I forget Abbas Mustan bhai...it’s not just a film for me but a stepping stone in my career, a title which is now synonymous with me. Thank you for giving me #Khiladi 🙏🏻 https://t.co/VEpiUBpQyu
खिलाड़ी में अक्षय कुमार और जॉनी लीवर के अलावा आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, सबीहा अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह खिलाड़ी सीरीज की पहली फिल्म थी। इसके बाद तो अक्षय के साथ खिलाड़ी नाम जुड़ गया और उन्होंने, 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420' और 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई।
पर्यावरण दिवस पर सलमान खान ने यूलिया के साथ लगाई झाड़ू, स्वच्छ भारत का भी दिया संदेश