सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यही नहीं बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स और सितारों को भी निशाना बनाया रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान, भूषण कुमार को ट्रोल कर रहे हैं। नेपोटिज्म की इस बहस के बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि किस तरह उन्हें एक अन्य अभिनेता की वजह से रातों रात फिल्म से बाहर कर दिया गया था।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के शुरुआती दिनों में अक्षय भी नेपोटिज्म का शिकार हो चुके हैं। फिल्म 'फूल और कांटे' से उन्हें ऐन वक्त पर निकाल दिया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय बताते हैं कि 'फिल्म फूल और कांटे में पहले मैं था। मैं फिल्म मेकिंग के दौरान वहां बैठा रहता था। फिल्म के जितने भी गाने बने थे नदीम श्रवण के साथ मैं वहां पर था। गाने की तैयारी चल रही थी। कुछ लोग हारमोनियम बजा रहे थे। मैं दूसरी ओर बैठकर सुन रहा था।'
3 of 5
अजय देवगन, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय आगे कहते हैं कि 'सिर्फ यही नहीं मैं कई फोटोशूट्स में था और गाने की मेकिंग के दौरान भी था। वो दिन खत्म हुआ, रात को बाकी काम करके तैयारी करके रख रहा था कि सुबह शूटिंग है। तभी फोन आया और कहा गया कि आप कल मत आना कोई और आ रहा है।'
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'फूल और कांटे' में अक्षय की जगह अजय देवगन को लिया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके सारे गाने लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। बता दें कि अजय देवगन बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन वीरू देवगन के बेटे हैं। वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड के लिए आउटसाइडर हैं।
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से डेब्यू किया। अगले ही साल 1992 में उनकी फिल्म 'खिलाड़ी' रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद अक्षय ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज अक्षय की गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है।