प्यार के रिश्ते में एक ऐसा मोड़ आता है, जब दोनों पार्टनर में से कोई भी एक जरा सा बहक जाता है तो फिर हमेशा के लिए एक पछतावा रह जाता है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन के प्यार का किस्सा भी कुछ इससे मिलता जुलता ही है। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद अच्छे लगते थे। दोनों के इश्क के चर्चे हर जगह थे। दोनों बस शादी करने ही वाले थे कि उस एक रात ने हमेशा के लिए दोनों की जिंदगी में सबकुछ बदल दिया था।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन 90 के दशक की शुरुआत में उभरते सितारे थे। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया। मुलाकातें होने लगीं। धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गईं। दोनों की फिल्म 'मोहरा' साल 1994 में रिलीज हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ गया था। फिल्म रिलीज हुई तो इसके 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने ने तो स्क्रीन पर आग ही लगा दी थी।
दोनों का पर्दे पर रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आता था। दोनों के प्यार के किस्से इंडस्ट्री में भी सुनाई देते थे। सिर्फ इतना ही नहीं था ये दोनों हर जगह एक-दूसरे के साथ ही पहुंचते थे। साल 1996 में जब दोनों 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे तो कई बार दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ी थी। आपको बता दें कि शादी की खबर तो अफवाह थी लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों सबसे छुपकर मंदिर में सगाई कर ली थी।
रवीना ने फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला भी कर लिया था क्योंकि अक्षय नहीं चाहते थे कि रवीना शादी के बाद फिल्मों में काम करें। सब ठीक चल रहा था कि इसी बीच 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा की नजदीकियों की खबरें आने लगीं। रवीना टंडन जो अक्षय के प्यार में अपना करियर छोड़ने को तैयार बैठी थीं, अक्षय और रेखा की करीब आने की खबर सुनकर टूट गई थीं।
कहा जाता है कि 'खिलाडियों का खिलाड़ी' की रिलीज के बाद हुई एक पार्टी में रेखा और अक्षय को देर रात तक एकसाथ देखा गया था। रवीना को यह बिल्कुल गंवारा नहीं हुआ था। अक्षय की इस हरकत ने दोनों के रिश्ते को तबाह कर दिया था। ये रात दोनों के प्यार की आखिरी रात बन गई थी। अगर अक्षय ने ऐसी हकत न की होती तो शायद आज रवीना टंडन उनकी पत्नी होतीं। इसके बाद कई बातें सामने आईं।