फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की जिंदगी में ये 3 औरते हैं सबसे ज्यादा खास, सिर्फ इनका ही करते हैं कॉल अटेंड

Tue, 30 Oct 2018 04:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar attends the call of these 3 close women
akshay kumar

मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर का लोकप्रिय टीवी टॉक शो कॉफी विद करण का छठवां सीजन शुरू हो चुका है। शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने भी दस्तक दी और उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में ये तीन औरते सबसे ज्यादा अहमियत रखती हैं और इसलिए वह काम के वक्त भी उनका कॉल पिक अप करना नहीं भूलते हैं... तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं तीन लकी वुमेन...

akshay kumar attends the call of these 3 close women
karan johar - फोटो : screen grab from instagram

बता दें कि शो में अक्षय के साथ एक्टर रणवीर सिंह भी पहुंचे और दोनों ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। सबसे पहले अक्षय ने अपनी दैनिक अनुशासन के नियमों के बारे में बताया और यह भी बताया कि वह खुद को काम के वक्त कभी परेशान नहीं होने देते हैं। 

View this post on Instagram

Ranveer about about Yesterday's episode #koffeewithkaran #koffeewithranveer #kwk #deepveer #deepikapadukone #karanjohar #ranveersingh #akshaykumar #kwkseason6 #koffee #akshaykumar

A post shared by Ranveer Singh (@ranveer_ka_fan_club) on

akshay kumar attends the call of these 3 close women
karan johar - फोटो : screen grab from instagram

अक्षय ने बताया कि वह शूट या जरूरी काम के वक्त भी सिर्फ इन तीन महिलाओं के ही फोन उठाते हैं जिसमें उनकी मम्मी, पत्नी ट्विंकल खन्ना और मैनेजर जेनोबिया का नाम शामिल है। अक्षय का मानना है कि वह काम के वक्त खुद के लिए किसी भी तरह का तनाव पैदा नहीं करना पसंद नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar attends the call of these 3 close women
karan johar - फोटो : screengrab from instagram

अक्षय के साथ बैठे रणवीर सिंह भी यह सारी बातें सुन रहे थे। इसके बाद अक्षय से पूछा गया कि पत्नी ट्विंकल खन्ना के अलावा बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस कौन है तो इस पर अक्षय ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया। ऐसे में अक्षय की बगल में बैठे रणवीर सिंह भी भौचक्के रह गए।

विज्ञापन
akshay kumar attends the call of these 3 close women
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala

बता दें कि रणवीर सिंह अगले महीने नवंबर 14 और 15 तारीख को गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी रचाने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां भी जोरों से चल रही है। साथ ही रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के लिए भी शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed