फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बीती शुक्रवार रात मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। पार्टी में एक तरफ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा एक ही छत के नीचे दिखे तो वहीं इन दिनों अफेयर के चलते सुर्खियां बटोर रहे कपल अर्जुन और मलाइका ने देर रात इस पार्टी में दस्तक दी। इस पार्टी में ज्यादातर स्टार्स कैजुअल लुक में ही नजर आए।
हुमा कुरैशी ने यह एक निजी पार्टी रखी थी। इस दौरान अभिनेत्री किम शर्मा, कायानात अरोड़ा, अमृता अरोड़ा भी इस पार्टी में शामिल हुईं।
3 of 8
bollywood
- फोटो : hindustan times
वहीं, आए दिन लवबर्ड अर्जुन और मलाइका अफेयर को लेकर खबरों में आ रहें। दोनों को कई बार वीकेंड पर स्पॉट होते देखा गया है। ऐसे में हुमा कुरैशी की पार्टी में यह कपल देर रात यहां पहुंचा। हालांकि इस पार्टी में अर्जुन अकेले पहुंचे थे लेकिन वह मलाइका के साथ घर के लिए निकले थे। सूत्रों के मुताबिक यह कपल जल्द ही शादी करने वाला है, लेकिन इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
4 of 8
bollywood
- फोटो : hindustan times
पार्टी में शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश की लीड अभिनेत्री गायत्री ओबरॉय अपने पति के साथ पहुंची थीं। वहीं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी पार्टी की रौनक बढ़ाई। गेस्ट लिस्ट में बॉबी देओल, अभिनेत्री नीना गुप्ता और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी थीं।
5 of 8
bollywood
- फोटो : hindustan times
खास बात यह है कि पार्टी में अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे। गौरतलब है कि अक्षय और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चलते ट्विंकल बहुत परेशान हुई थीं और उन्होंने अक्षय को प्रियंका संग फिल्म करने से साफ मना कर दिया था। ऐसे में ये जोड़ी लंबे अरसे बाद फिर साथ नजर आई है।