कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में कई फिल्मों की रिलीज टल गई थी। इस वजह से साल 2021 में कई फिल्में रिलीज होने की लाइन में लगी हैं और दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज देने को तैयार है। इसी लाइन में अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' भी लगी हुई है। लोगों को इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंजतार खत्म हो गया है।
2 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलायंस एंटरटेनमेंट की तरफ से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को बता दिया गया है। इस वीडियो में लिखा हुआ नजर आ रहा है कि, 'एक साल पहले फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था और हमारे दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया था। इसके बाद दुनिया कोरोना महामारी के कारण अचानक रुक गई और हमने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया। लेकिन हमने वादा किया था कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। अब वो वादा पूरा करने का वक्त आ गया है। फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
3 of 5
सूर्यवंशी फिल्म
- फोटो : amar ujala mumbai
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म लगभग 1 साल से टलती नजर आ रही है। 10 अप्रैल से फिल्म का प्रमोशन शुरू किया जायेगा। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें कैमियो करेंगे।
4 of 5
अजय देवगन, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' पहले 24 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोविड-19 के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके बाद खबरें थी कि फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज हो सकती थी। लेकिन उस वक्त भी रिलीज टल गई। आखिरकार अब फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है और अब 'सूर्यवंशी' धमाका करने को तैयार है।
5 of 5
सूर्यवंशी फिल्म
- फोटो : Instagram
तो वहीं अगर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' के शूट में जमकर व्यस्त हैं। इसके अलावा फिल्म 'बेलबॉटम', 'अतरंगी रे', 'रक्षाबंधन', 'प्रथ्वीराज', 'रामसेतु' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' रिलीज होंगी। जबकि अजय देवगन की फिल्म 'भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया', 'मैदान' और 'आरआरआर' में दिखाई देंगे।