कोरोना महामारी के बीच अक्षय कुमार और इमरान हाशमी बिना मास्क और हेलमेट के हाईवे पर सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय और इमरान ट्रेंड हो रहे हैं। फैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि इस परिस्थिति में भी आखिर दोनों को इस तरह घूमने की क्या जरूरत पड़ गई है। अक्षय ने इमरान के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- मुझे मेरा परफेक्ट सेल्फी पार्टनर मिल गया है।
Selfiee: बिना मास्क और हेलमेट के हाईवे पर दिखे अक्षय और इमरान, करण जौहर को टैगकर पूछा ये सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर के साथ अक्षय ने करण जौहर को भी टैग किया है और सवाल पूछा है कि क्या उन्होंने सेल्फी गेम खत्म कर दिया है। एक अन्य तस्वीर में दोनों अभिनेता अलग-अलग हाईवे पर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इमरान हाशमी ने भी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नया लुक, नई वाइब, अक्षय कुमार से प्रेरित होकर अपना दिन सेल्फी के साथ शुरू कर रहा हूं।' करण जौहर ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'पेश है सेल्फी, जिसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी नजर आएंगे और इसे राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है।
Found myself the perfect #Selfiee partner! Hey @karanjohar , have we slayed this selfie game or what?😉 @emraanhashmi pic.twitter.com/N2YdXrYMCV
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 12, 2022
सेल्फी फिल्म की शूटिंग शुरू
दरअसल अक्षय और इमरान ने अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी की घोषणा करते हुए ये तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन दोनों की तस्वीरें दावा कर रही हैं कि ये दोनों सितारे अपनी फिल्म सेल्फी की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक होगी।
View this post on Instagram
ये है ड्राइविंग लाइसेंस की कहानी
ड्राइविंग लाइसेंस की कहानी एक पुलिस वाले और सुपरस्टार पर आधारित है। पुलिस वाला स्टार का प्रशंसक होता है, लेकिन जब स्टार पुलिस वाले और उसके परिवार के साथ तस्वीर लेने से इनकार करता है, तो दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता है जो हिंदी में ये फिल्म पेश करेंगे।