भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच विवाद से तो सभी वाकिफ हैं। एक समय था जब दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त हिट होती थी। रील के साथ पवन और अक्षरा का रियल लाइफ रोमांस भी चला। लेकिन जब पवन की दूसरी शादी हुई तो दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया और साथ ही नफरत के रिश्ते की शुरुआत हो गई। अब इस मुद्दे को मशहूर भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) ने एक बार फिर हवा दी है। दरअसल, नीलकमल ने अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम एक साथ जोड़कर एक अश्लील गाना गाया है और देखते ही देखते यह वायरल भी हो गया। गाना जबरदस्त वारयल हो जाने के बाद अक्षरा सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और नीलकमल सिंह की बोलती बंद कर दी है। साथ ही कुछ लोगों का मानना है कि पवन सिंह के कहने पर ही ये नीलकमल ने ये गाना गाया है।
गाने पर विवाद: पवन सिंह और अक्षरा के लिए इस सिंगर ने गाया अश्लील गाना, अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन