एक्ट्रेस अक्षरा हासन आज 28 साल की हो गई हैं। वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ में वो अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं, तो कुछ में सहायक निर्देशन कर चुकी हैं। अक्षरा अक्सर चर्चा में रहती हैं। जानें, जन्मदिन पर अक्षरा से जुड़ी खास बातें...
2 of 6
Akshara Haasan
- फोटो : Social Media
अक्षरा हासन ने भले ही तमिल सुपरस्टार के घर में जन्म लिया हो, पर बड़े पर्दे पर उन्होंने एक्टिंग का जौहर दिखाया बॉलीवुड में, वो भी अमिताभ बच्चन और धनुष जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ। अक्षरा ने 'शमिताभ' से बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू किया था।
अक्षरा हासन ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म की 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और फिर वो पहुंचीं कॉलीवुड। यहां उन्होंने अजित कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ 'विवेगम' फिल्म में काम किया। अमिताभ के साथ डेब्यू करने के बाद भी अक्षरा को ज्यादा सफलता नहीं मिली।
4 of 6
अक्षरा हासन
- फोटो : Twitter
अक्षरा का जन्म चेन्नई में 12 अक्टूबर 1991 को हुआ था। इनके पिता का नाम कमल हासन हैं और मां का नाम सारिका। मां सारिका बड़ी अभिनेत्री रही हैं। अक्षरा की एक बड़ी बहन है-श्रुति हासन। श्रुति हासन बॉलीवुड समेत टॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
5 of 6
Shruti and Akshara Haasan
अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अक्षरा ने सहायक निर्देशक के करियर के दौरान फिल्मों के कई ऑफर को मना किया। वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ स्क्रीन राइटर भी हैं।