इस
हीरोइन के चेहरे को देख आपको कुछ याद आया ? ये है
सलमान खान की बहन जिसके साथ ऐसी ज्यादती हुई कि आप भी जानेंगे तो सिहर उठेंगे। लेकिन यहां बात असल जिंदगी की नहीं बल्कि रील लाइफ की हो रही है।
ये हीरोइन फिल्म 'गर्व' में सलमान खान की बहन बनी थी जिसका रेप हो जाता है और फिर सलमान अपनी इस बहन के साथ हुई इस घटना का बदला लेते हैं।
क्या आप जानते हैं कि सलमान की बहन का किरदार निभाने वाली ये हीरोइन असल में कौन है ? ये है बॉलीवुड के मशहूर विलेन और एक्टर रहे प्रेमनाथ की और एक्ट्रेस बीना राय की पोती आकांक्षा मल्होत्रा।
आकांक्षा का कपूर खानदान से बहुत गहरा नाता है। दरअसल आकांक्षा की बुआ कृष्णा ने बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर से शादी की और इस हिसाब से वो करीना, करिश्मा और रणबीर की कजिन हैं।
आकांक्षा ने 2002 में आई फिल्म 'ये मोहब्बत है' से डेब्यू किया था। ये फिल्म तो चली नहीं जिसकी वजह से आकांक्षा मल्होत्रा के करियर को भी कोई खास फायदा नहीं हुआ। हालांकि उनकी एक्टिंग और लुक्स की सभी ने तारीफ की।