बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ पहुंचे हैं। आकाश के जीजा आनंद पीरामल भी एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। बता दें कि ईशा भी इस शादी में पहुंची हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उमेद भवन में प्रियंका की शादी चल रही है.
जोधपुर एयरपोर्ट पर तीनों के लुक देखते ही बन रहे थे। जहां आकाश थ्री पीस में नजर आ रहे थे, तो वहीं उनकी मंगेतर श्लोका ने ऑरेंज कलर की वन पीस ड्रेस के साथ सन ग्लास लगाया हुआ था। आकाश की बहन ईशा के मंगेतर आनंद पीरामल का स्टाइल भी कुछ कम नहीं था। आकाश ने आसमानी रंग की ट्राउजर के साथ गहरे रंग का नीला कोट पहना हुआ था, जिसके नीचे सफेद रंग की शर्ट अलग ही जेंटलमैन लुक दे रही है।
3 of 5
mukesh ambani
- फोटो : file photo
इससे पहले ही आकाश के माता-पिता मुकेश और नीता अंबानी शादी में पहुंच चुके हैं जबकि दूसरी तरफ आज ही मुंबई में रणवीर-दीपिका का ग्रैंड रिसेप्शन होना है जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां दस्तक दे सकती हैं।
4 of 5
priyanka and nick
- फोटो : twitter
प्रियंका की शादी में बाकी मेहमानों की बात करें तो बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंच चुकी है। बता दें कि प्रियंका और अर्पिता अक्सर एक साथ पार्टी करती दिखती हैं। अर्पिता के अलावा गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग पहुंच चुकी हैं। वहीं, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी इस शादी में मौजूद हैं।
5 of 5
Priyanka Nick party
- फोटो : Instagram
सूत्रों के मुताबिक निक और प्रियंका की फैमिली के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच होगा। इस मैच में टीम का नाम एन और पी से रखा गया है। यह मैच कुछ ही ओवर का होगा जिसमें थोड़ी देर के लिए प्रियंका और निक भी शामिल होंगे। इसके बाद हल्दी सेरेमनी शुरू होगी यानी प्रियंका के हाथ पीले होंगे। बता दें कि अभी तक 250 मेहमान इस शादी में पहुंच चुके हैं।