अजय देवगन और काजोल की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। इस फिल्म में अजय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति सूबेदार और घनिष्ठ मित्र तानाजी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) का किरदार निभाया है। जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। खास बात है कि यह फिल्म महज छह दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
2 of 5
अजय देवगन और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छठे दिन 'तानाजी' ने 15.50 से 16 करोड़ तक का कलेक्शन किया। इस तरह से अजय की फिल्म ने अब तक करीब 104 करोड़ का कलेक्शन किया। इस कलेक्शन के साथ अजय की ये फिल्म साल 2020 की पहली हिंदी सौ करोड़ी फिल्म बन गई है। 'तानाजी' के साथ दीपिका पादुकोण की 'छपाक' भी रिलीज हुई थी लेकिन वह अभी इस आंकड़े से कोसों दूर है।
3 of 5
Tanhaji
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
'छपाक' ने छठे दिन करीब 2 से 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि इस फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 24.50 करोड़ है। साल 2020 में हिंदी सिनेमाजगत में पांच फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में महज दो फिल्में सुपरस्टार्स की हैं। ये दोनों फिल्म अजय की 'तानाजी' और दीपिका की 'छपाक' हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा जो हिंदी फिल्में अभी तक रिलीज हुई हैं वो हैं- 'सब कुशल मंगल', 'शिमला मिर्च', और 'भांगड़ा पाले'।
4 of 5
De De Pyaar De and Total Dhamaal
- फोटो : file photo
यह तीनों की फिल्में 'तानाजी' और 'छपाक' के कलेक्शन की बराबरी करने में नाकाम रहीं। इस फिल्म के साथ अजय की नए साल की शुरुआत तो शानदार रही। बीते साल की बात करें तो अजय की दो फिल्में रिलीज हुई थीं। ये दोनों फिल्में 'दे दे प्यार दे' और 'टोटल धमाल' थीं। इन दोनों ही फिल्मों ने सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
5 of 5
Total Dhamaal
- फोटो : amar ujala
'दे दे प्यार दे' फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर आधारित थी तो वहीं 'टोटल धमाल' कॉमेडी थी। इन दोनों की फिल्मों ने जबरदस्त कलेक्शन किया। 'टोटल धमाल' फिल्म में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख और अरशद वारसी थे। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था।
दीपिका की Chhapaak और अजय देवगन की Tanhaji में कौन पड़ा किस पर भारी, जानें छठे दिन का