अजय देवगन जल्द ही छत्रपति शिवाजी के सबसे वीर योद्धाओं में शुमार तानाजी मालुसरे की वीरता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करेंगे। फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन खुद तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। बीते दिनों अजय की इस 100वीं फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब अजय देवगन इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी लॉन्च करेंगे। फिल्म का ट्रेलर 15 दिसंबर यानी की आज लॉन्च किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि यह नया ट्रेलर भी पहले ट्रेलर जितनी प्रशंसा पाने में कामयाब हो पाता है या नहीं।
आज सामने आएगा अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन