अजय देवगन की फिल्म रेड का नया गाना 'ब्लैक जमा है' रिलीज हो गया है। फिल्म के इस गाने को आप काफी पसंद करने वाले हैं और फिल्म का यह गाना इस फिल्म की कहानी को बखूबी बयां करता है। यह गाना बेहद दमदार है और साथ ही ये वार्निंग है उन लोगों के लिए जो बिना रसीद के काला धन अपने पास छुपाकर बैठे हैं।
अजय देवगन की फिल्म के इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है और फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। गाने के लिरिक्स को इंद्रनील ने लिखा है। फिल्म में अजय दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में अजय डेप्युटी कमिश्नर का किरदार निभा रहे हैं और इलियाना डिक्रूज उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। यह फिल्म आपको अजय देवगन की फिल्म गंगाजल की याद दिलाती है। बता दें कि आखिरी बार अजय फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजर आए थे।
यहां देखें गाना
अजय और इलियाना फिल्म ‘बादशाहो’ में रोमांस करते नजर आ चुके हैं। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ये फिल्म 16 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को भूषण कुमार, कृषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है।