हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन भी कम देशभक्त नहीं हैं। उन्होंने सभी फिल्म निर्माताओं के बीच तेजी दिखाते हुए भारत और चीन सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प को आधार बनाकर एक फिल्म का निर्माण करने का मन बनाया है।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : Social Media
अजय देवगन के आधिकारिक प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन ने अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया है और ना ही फिल्म के कलाकारों के बारे में कोई खुलासा हुआ है। अभी तक तो यह कहना भी मुश्किल है कि इस फिल्म में खुद अजय देवगन भी अभिनय करेंगे या नहीं।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल तो फिल्म के कलाकारों और कर्मचारियों को लेकर ही चर्चा जारी है। लेकिन, इतना तो जरूर है कि इस फिल्म को अजय देवगन अपने होम प्रोडक्शन अजय देवगन फिल्म्स के अंतर्गत बनाएंगे। इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की कहानी को बयां करेगी।
गौरतलब है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। इसके बाद पूरे देश में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक आंदोलन चल गया। हाल ही में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 59 चीनी एप्लीकेशंस को भारत में बैन कर दिया है।
5 of 5
तानाजी- द अनसंग वॉरियर
- फोटो : social media
ज्ञात है कि अजय देवगन बड़े पर्दे पर पिछली बार अपनी फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में नजर आए थे। अब वह ओटीटी पर रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और शरद केलकर की मुख्य भूमिकाओं में हैं।