सुपरस्टार अजय देवगन की आगामी कॉमेडी फिल्म "थैंक गॉड" की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा 'थैंक गॉड' में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में रहेंगी।
Thank God: सामने आई 'थैंक गॉड' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की भिड़ंत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन