निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' के प्रचार के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं लेकिन इनमें से एक प्रयोग पूरी तरह फेल रहा। फिल्म टोटल धमाल की टीम ने फिल्म के हिट हो चुके ट्रेलर के अलग अलग भाषाओं में स्पूफ बनाए।
पहले इसे मराठी में बनाया गया, फिर पंजाबी में, फिर भोजपुरी और गुजराती में। हर भाषा के स्पूफ को उन भाषाओं की फिल्मों से जुड़े सितारों से रिलीज कराया गया। उम्मीद यही थी कि ओरीजनल ट्रेलर के ये स्पूफ ट्रेलर की लाइफ बढ़ाएंगे, लेकिन हुआ उल्टा।
3 of 5
Total Dhamaal
- फोटो : firstpost
बहुत ही खराब डबिंग और वॉयस ओवर आर्टिस्ट्स के चलते ये सारे के सारे स्पूफ दर्शकों को पसंद नहीं आ रहे हैं। अब टोटल धमाल की गर्मी फिल्म की रिलीज तक बनाए रखने के लिए कुछ नए तरीके ढूंढे जा रहे हैं।
बता दें कि बता दें फिल्म 'टोटल धमाल' इस 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी। अब 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी,जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता और अनिल कपूर कॉमेडी करते नजर आएंगे।
इससे पहले माधुरी साल 2014 में उन्होंने फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं। इसके साथ ही माधुरी की पहली मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' भी रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित 18 साल बाद साथ काम करते नजर आएंगे ।