हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' पर वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का काम तेजी से चल रहा है। निर्माताओं की कोशिश है कि इस फिल्म को उसके तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाए। खबर ये भी है कि इस फिल्म के निर्माता इसे 16 दिसंबर यानी विजय दिवस पर भी रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
अजय देवगन ने इस फिल्म की रिलीज के लिए कसी कमर, वीएफएक्स पूरा करने को जुटी कारिंदों की फौज
फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रही अजय देवगन की ही कंपनी एनवाई (नीसा, युग) वीएफएक्सवाला के क्रिएटिव हेड और वीएफएक्स सुपरवाइजर नवीन पॉल का कहना है कि यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है इसलिए इस फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। यह कहानी हमारे दादाओं के समय की है इसलिए उसके दृश्यों को एकदम वास्तविक बनाने के लिए विजुअल इफेक्ट्स का अच्छा इस्तेमाल करना होगा।
वीएफएक्स की यह कंपनी इससे पहले 'पद्मावत' और 'तानाजी' जैसे पीरियड ड्रामा पर भी काम कर चुकी है। साथ ही अजय देवगन के निर्माण में बनी एक्शन फिल्म 'शिवाय' के स्पेशल इफेक्ट्स का काम भी इसी कंपनी ने किया था। इस काम के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी है।
'भुज' के अलावा यह कंपनी फिलहाल राधे, लूडो, द बिग बुल जैसी फिल्मों पर भी काम कर रही है। कंपनी के लगभग तीन सौ लोग मुंबई से और लगभग सौ लोग हैदराबाद से अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार पहले ही बता चुके हैं कि इस फिल्म की लगभग 90 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
लाइव चैट में जब दीपिका की वजह से रणवीर की खुली पोल, अभिनेता ने कहा- 'तुम रुको...'