{"_id":"5e02f3a18ebc3e87a7628823","slug":"aishwarya-rai-to-priyanka-chopra-these-bollywood-celebrities-mother-beautiful-like-her-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन हीरोइनों की मां लाइम लाइट से रहती हैं दूर, खूबसूरती में देती हैं बेटियों को भी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन हीरोइनों की मां लाइम लाइट से रहती हैं दूर, खूबसूरती में देती हैं बेटियों को भी टक्कर
Wed, 25 Dec 2019 02:43 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : social media
अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के पैरेंट्स कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करते हैं । वो बस पर्दे के पीछे से ही अपनी बेटियों को सपोर्ट करते रहते हैं । आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस की मां से मिलवाते हैं । ये मम्मियां खूबसूरती के मामले में अपनी बेटियों को भी टक्कर देती हैं । इनकी वजह से ही आज उनकी बेटियां बॉलीवुड में बुलंदी पर पहुंची हैं ।
Deepika Padukone and Ujjala Padukone
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की मां की । दीपिका की मां का नाम उज्जला पादुकोण है । जब दीपिका की शादी हुई थी तब उन्हें कई बार देखा गया । दीपिका की मां भी बेहद खूबसूरत हैं । एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वो अपनी मां के बिना एक काम भी नहीं कर पाती हैं ।

katrina kaif
- फोटो : social media
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की मां को आपने कैमरे के सामने बहुत कम ही देखा होगा । कटरीना की मां का नाम सुजैन है और वो विदेश में रहती हैं । सुजैन को देखकर आप कह सकते हैं कि कटरीना को ये खूबसूरती अपनी मां से ही मिली है ।

urvashi rautela
- फोटो : social media
उर्वशी रौतेला
साल 2015 में उर्वशी ने मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम किया था । उर्वशी की मां का नाम मीरा रौतेला है । उर्वशी की मां भी किसी हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। वो भी ज्यादा कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करती हैं ।

Alia Bhatt Soni Razdan
- फोटो : amar ujala
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की मां को कौन नहीं जानता । आलिया की मां का नाम सोनी राजदान है और वो भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं । आलिया हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं। अक्सर आलिया और सोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं । दोनों ने फिल्म 'राजी' में मां-बेटी का किरदार भी निभाया था ।