लगभग 10 महीने पूरी तरह अपने परिवार के साथ घर में बिताने के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई से पहली बार बाहर निकली हैं। अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ वह हैदराबाद में हैं, लेकिन वह वहां नए साल की छुट्टियां मनाने नहीं बल्कि एक खास मकसद से पहुंची हैं।
2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय अपनी अगली फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है जिसमें ऐश्वर्या मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या का इस फिल्म में दोहरा किरदार होगा।
'पोन्नियिन सेल्वन' फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी शीर्षक से लिखे उपन्यास पर आधारित है। मणि रत्नम इस फिल्म का निर्देशन तो कर ही रहे हैं, साथ ही वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए ऐश्वर्या राय के अलावा विक्रम, कार्ति, जयम रवि, जयराम और तृषा कृष्णन का चुनाव किया है। ऐश्वर्या के फिल्म में दो किरदार हैं जिनमें एक किरदार मुख्य खलनायिका नंदिनी का है और दूसरा किरदार उसकी गूंगी मां रानी मंदाकिनी देवी का है।
मणि रत्नम ने अपनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के सभी मुख्य कलाकारों के साथ इसकी शूटिंग दिसंबर 2019 में शुरू की थी। थाईलैंड में 40 दिन का पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद फिल्म के सभी कलाकार और कर्मचारी देश लौटे और दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में फरवरी के महीने में पूरा किया। फिर शूटिंग कुछ समय के लिए रुकी रही क्योंकि फिल्म के एक मुख्य कलाकार कार्ति काम करते हुए चोटिल हो गए और बाद में फिल्म को कोरोना वायरस की वजह से फिर से शुरू होने का मौका ही नहीं मिला।
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram: bachchan
अब सूत्रों ने बताया है कि फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की शूटिंग हैदराबाद में ही फिर से शुरू हुई है और यह फिल्म का अंतिम शेड्यूल होगा। इसी फिल्म को पूरा करने के मकसद से ही ऐश्वर्या हैदराबाद पहुंची हैं और फिल्म पूरी होने के बाद ही वापस मुंबई आएंगी। बीते रविवार को हैदराबाद में ऐश्वर्या को कोरोना वायरस से पूरी सुरक्षा के साथ देखा गया। चूंकि उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ी है तो इस वायरस के आघात का ऐश्वर्या को अंदाजा है। इसलिए वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का खास ख्याल रख रही हैं।