बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने आज अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके सभी मित्रों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी। उनके चाहने वालों में अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी शामिल थे। उन्होंने ट्वीट कर अभिषेक को मुबारकबाद दी।
2 of 5
विवेक ओबेरॉय ट्वीट
- फोटो : Twitter
विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर कर लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो जूनियर बच्चन। इस दिन को खुशी और उत्सव से भरा होने दो। मैं आपको एक बेहद शानदार जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं, मेरे दोस्त’।
3 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : Social media
बता दें कि विवेक कई मौकों पर अभिषेक और परिवार को शुभकामनाएं देते रहे हैं। जब बच्चन परिवार के कई सदस्य कोरोनो वायरस से बीमार पड़ गए थे, तो उन्होंने ट्वीट किया था- ‘परिवार की सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थना' और बाद में एक अन्य ट्वीट में यह भी कहा- ‘@SrBachchan sir & @junbbachchan को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बधाई। हम सब आपके बहुत जल्द बेहतर होने की कामना कर रहे हैं।
4 of 5
विवेक ओबेरॉय, अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social media
विवेक ने अभिषेक की आगामी फिल्म ‘द बिग बुल’ के लॉन्च के समय भी बधाई दी। ऐसे कई मौके आए जहां विवेक अभिषेक को विभिन्न चीजों के लिए मुबारकबाद देते नजर आए।
5 of 5
विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय
- फोटो : Bollywood
दरअसल विवेक अभिषेक की पत्नी और बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकीं ऐश्वर्या राय के एक्स ब्यॉयफ्रेंड रह चुके हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में इन दोनों के रिश्ते की चर्चा आम थी।