बॉलीवुड में इस साल कई जानी मानी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस कड़ी में मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल का नाम भी शामिल है। सुभाष वगल का इंतकाल छह दिसंबर को हुआ था। सुभाष (Subhash Vagal) कैंसर से पीड़ित थे। सुभाष के निधन के 13वें दिन मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई। प्रार्थना सभा में सिनेमाजगत के कई सितारे पहुंचे और सभी ने नम आंखों से मेकअप आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि दी।
2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : twitter
इस प्रार्थना सभा में सबसे ज्यादा चर्चा में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) रहीं। इस मौके पर अभिनेत्री भावुक नजर आईं। ऐश्वर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या को इस तरह देखकर लग रहा है कि सुभाष उनके दिल के बेहद करीब थे। कुछ तस्वीरों में तो ऐश्वर्या की आंखों में आंसू भी नजर आए।
3 of 5
Vidya Balan
- फोटो : twitter
इस मौके पर ऐश्वर्या ने डेनिम जींस के साथ काले रंग का टॉप पहना हुआ था। ऐश्वर्या के अलावा विद्या बालन भी पहुंचीं। विद्या ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। सुभाष वगल के निधन पर कई हस्तियों ने शोक जताया था जिसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं।
4 of 5
fanney khan
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्मी करियर की बात करें तो आखिरी बार 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इसमें ऐश्वर्या के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव और दिव्या दत्ता थीं। फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया था।
5 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
ऐश्वर्या जल्द ही 'पोन्नियीन सेलवन' में नजर आ सकती हैं। साउथ की इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम करेंगे। ऐश्वर्या इससे पहले 'गुरू' फिल्म में भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। इसी फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन भी थे। फिल्म में ऐश्वर्या ने अभिषेक की पत्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2007 में आई थी।
'दद्दू' बनकर इस अभिनेता ने बॉलीवुड पर किया राज, शादी की दावत में मिला था पहला मौका