बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोशल मीडिया से लेकर उनके घर के बाहर तक प्रशंसकों का जमावड़ा दिखा। फिल्म जगत की हस्तियों संजय दत्त, अनुष्का शर्मा, अजय देवगन, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट सहित अन्य ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अमिताभ के बेटे अभिषेक ने एक थ्रोबैक फोटो साझा की है। वहीं ऐश्वर्या राय ने अलग ही अंदाज में उन्हें बधाई दी।
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने दी बधाई, आराध्या ने दादाजी के लिए दिया खास संदेश
ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर दो तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही आराध्या की ओर से भी बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में अमिताभ बच्चन ने आराध्या को गले लगा रखा है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- 'आपको हमेशा ढेर सारा प्यार दादाजी। हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे दादाजी।'
🥰❤️LOVE YOU ALWAYS DADAJI💝💖✨HAPPY HAPPY BIRTHDAY MY DEAREST DADAJIIIII ❤️💝🤗🌟😘🌈🎊💐✨
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
खास बात ये है कि तस्वीर में अमिताभ बच्चन, आराध्या और ऐश्वर्या ने ऑफ व्हाइट रंग का आउटफिट कैरी किया है। ऐश्वर्या ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें अभिषेक बच्चन और जया बच्चन नहीं हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे प्यारे दादाजी और पा। ढेर सारा प्यार। स्वस्थ रहें। हमेशा शांति और खुशियां मिले।‘
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
बता दें कि जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो साझा की है और लिखा- 'आपकी दरियादिली और प्यार इस 11 अक्तूबर के लिए मेरा सबसे बेहतरीन तोहफा है। मैं आपसे और कुछ नहीं मांग सकता।'
अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने बताया था कि 'सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक केबीसी। उसके बाद रिकॉर्डिंग। आधी रात तक। बिना मेहनत के जीवन में कुछ मिलता नहीं।'