A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
विवेक ओबेरॉय के मीम विवाद से बेफिक्र हैं ऐश्वर्या राय, Cannes में दिखा सबसे रॉयल अंदाज
दूसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर एकदम रॉयल अंदाज में सफेद गाउन के साथ एंट्री की। रेड कार्पेट पर दूसरी अपीयरेंस में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का ट्यूब पेटर्न वाला फ्रिल गाउन पहना था। अपने इस लुक से उन्होंने सभी को इम्प्रेस किया।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस व्हाइट गाउन को फर से डिजाइन किया। स्टाइलिश लुक देने के लिए ऐश्वर्या ने अलग से फर शॉल भी कैरी किया था। ऐश का ये गाउन Ashi Studio के कलेक्शन में से एक है। व्हाइट गाउन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन लाइट इयरिंग और बाल बांधे हुए थे और साथ ही व्हाइट हाई हील्स कैरी की थी।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
पहले दिन ऐश्वर्या राय ने इस दौरान येलो और ग्रील कलर का फिशकट गाउन पहना था। वन साइडेड स्लीव वाली इस मरमेड ड्रेस में ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा वहीं न्यूड लिपस्टिक से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या ने इस दौरान कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की। उनकी ड्रेस जीन लुइस सबाजी (Jean Louis Sabaji) ने तैयार की है।
खास बात ये है कि ऐश्वर्या एक बार फिर बेटी आराध्या के साथ कान पहुंची हैं। आराध्या ने ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए येलो कलर की ड्रेस पहनी थी। इस दौरान बेटी के साथ ऐश्वर्या मस्ती करते हुए नजर आईं, वो आराध्या का हाथ पकड़कर उसे घुमाने लगीं। पिछले साल भी ऐश्वर्या की ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी जब वो बेटी का हाथ थामकर चल रही थीं।