एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और अभिनय के चर्चे सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भले ही अब फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली हो लेकिन अक्सर वो सुर्खियों में छा जाती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐश्वर्या की ये तस्वीर काफी पुरानी है और इसमें वो काफी यंग और ब्यूटिफुल लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर उनका हर एक फैन अपनी जान निसार कर रहा है।
ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीर हुई वायरल, तस्वीर देखकर फैंस को नहीं हो रहा यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन