{"_id":"6102873df9c111783b2d0580","slug":"aishwarya-rai-bachchan-is-looking-drop-dead-gorgeous-in-the-latest-dabboo-ratnani-calender-photoshoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोटोशूट: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सामने आया ऐश्वर्या राय का कातिलाना अंदाज, पहले नहीं देखी होगी ऐसी खूबसूरती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फोटोशूट: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सामने आया ऐश्वर्या राय का कातिलाना अंदाज, पहले नहीं देखी होगी ऐसी खूबसूरती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Dabboo ratnani instagram
Link Copied
ऐश्वर्या रॉय बच्चन बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके नाम का जिक्र उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं होता है। ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत और हसीन हैं।उनके चाहने वाले कहते हैं कि अभिनेत्री को ऊपरवाले ने फुरसत से बनाया है। कई बार उनकी यही खूबसूरती कैमरे में कुछ यूं कैद हो जाती है कि देखने वाला भी मदहोश हो जाता है। अब हाल ही में डब्बू रतनानी के फोटोशूट से ऐश्वर्या रॉय बच्चन का लुक सामने आया है।
सामने आई ऐश्वर्या की दिल धड़का देने वाली तस्वीर
मोनोक्रोम शूट में पूर्व विश्व सुंदरी बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये फोटोशूट लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने टॉप के साथ जैकेट पहना हुआ है। इस तस्वीर में हाई वॉल्यूम बीच वेवी हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी शानदार बना रहा है। ऐश्वर्या की ये दिलकश तस्वीर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टा अकाउंट से साझा की है। अब उनकी तस्वीर देख हर कोई उन पर फिदा हो जा रहा है।
ऐश्वर्या की इस तस्वीर को साझा करते हुए डब्बू रतनानी ने लिखा, 'जब आपके अंदर रोशनी होती है तो आप बाहर तक चमकते हैं'। अब ऐश्वर्या हैं ही बला की खूबसूरत की उन पर तो ये लाइन बहुत ही शानदार लग रही है। ऐश्वर्या की इस तस्वीर पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि ऐश्वर्या ने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद किया हुआ है।
3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं थीं जिन्हें देखकर लोग उन्हें प्रेग्नेंट समझने लगे थे। दरअसल सेलिब्रिटी पत्रकार विरल भयानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ साझा की थीं। इसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या एक शूट के दौरान सरथ कुमार के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों में ऐश्वर्या का वजन थोड़ा बढ़ा हुआ लग रहा था साथ ही वो हर जगह अपना पेट भी छिपाए नजर आ रही थीं। इसके बाद ही फैंस ये कयास लगाने लगे कि ऐश्वर्या शायद दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?' वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, 'खुशखबरी, ऐश्वर्या प्रेग्नेंट है।' हालांकि अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में सच क्या है ये तो अभिषेक और ऐश्वर्या ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' में काम कर रही हैं। ये फिल्म इसी नाम के तमिल उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म को दो भागों में बनाया जाएगा। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।