मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पैरी इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। वह मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में आयोजित संगीत समारोह में परफॉर्म करने के लिए भारत आई हुई हैं। वह गायिका दुआ लीपा के साथ मुंबई में अपने गायिकी का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कैटी पैरी का स्वागत करने के लिए फिल्मकार करण जौहर ने अपने घर पर एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में फिल्म सितारो का जमावड़ा देखने को मिला। दर्जनों कलाकार करण के घर कैटी पैरी का स्वागत करने पहुंचे।
2 of 4
ऐश्वर्या के साथ कैटी पैरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर की इस पार्टी में साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती, अन्नया पांडे, काजोल, करिश्मा कपूर, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, अर्जुन कपूर, पत्नी मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा और काजोल समेत अन्य सितारे कैमरे में कैद हुए।
3 of 4
कैटी पैरी और अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैटी पैरी भारत आकर फूले नहीं समा रही है। करण जौहर की पार्टी में उनकी जिस तरह से खातिरदारी की गई है उससे गायिका काफी प्रसन्न नजर आईं। पार्टी से शामिल होने से पहले मीडिया से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैटी ने कहा, मैं सच में एक मजेदार पार्टी में जा रही हूं। मैं कुछ फिल्मी सितारों से मिलूंगी साथ ही कुछ शानदार बैंड को सुनूंगी। मैं सालों पहले बाद भारत वापस आई हूं। पिछली बार जब साल 2012 में मैं आईपीएल क्रिकेट के दौरान यहां आई थी तब मुझे अपने लिए अपने लिए टाइम नहीं मिला था। लेकिन इस बार मैं बहुत मजे करने वाली हूं।
4 of 4
अदिति राव हैदरी और कैटी पैरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि कैटी अपने समारोह से चार दिन पहले ही भारत आ गई हैं ताकि वक्त की कमी होने के कारण वह किसी चीज से वंचित ना रह जाए। डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले समारोह में कैटी अपने कुछ मशहूर गानों पर प्रस्तुति देंगी। वहीं कैटी के अलावा इस समारोह में अमित त्रिवेदी और ऋत्विक जैसे भारतीय गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।