{"_id":"5d190aa98ebc3e3cd07a311c","slug":"aib-comedian-tanmay-bhat-has-been-diagnosed-with-clinical-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन में है ये मशहूर कॉमेडियन, कहा- 'क्या मैं पहले जैसा हो पाऊंगा?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिप्रेशन में है ये मशहूर कॉमेडियन, कहा- 'क्या मैं पहले जैसा हो पाऊंगा?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tanmay Bhat
- फोटो : instagram
Link Copied
मशहूर कॉमेडियन और लेखक तन्मय भट्ट अब सोशल मीडिया से गायब हैं। 2018 में बॉलीवुड में आए #Metoo अभियान में भट्ट पर कॉमेडियन उत्सव के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा था। उत्पीड़न के आरोपों के बाद इस कंपनी को बंद कर दिया गया। लंबे समय बाद अपने तन्मय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो इन दिनों किस दौर से गुजर रहे हैं?
2 of 5
Tanmay Bhat
- फोटो : instagram
तन्मय भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'मैं इस समय थोड़ी परेशानी में हूं। मुझे नहीं पता कि ये स्थिति कब सामान्य होगी लेकिन जब मैं बेहतर फील करूंगा तो उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करूंगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया है। खासकर उन लोगों को जिन्होंने इस दौर में मेरा साथ दिया है।'
3 of 5
Tanmay Bhat
- फोटो : instagram
डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए तन्मय ने कहा, 'लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मेरी जिंदगी में और एआईबी के मामले में क्या हो रहा है? मुझे लगता कि अक्तूबर में जो हुआ, उसके बाद से मैं मानसिक रूप से काफी परेशान महसूस कर रहा हूं और सोशल लाइफ फिर चाहे वो ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, ठीक ढंग से वो भूमिका नहीं निभा पा रहा हूं।'
तन्मय ने आगे कहा, 'पिछले साल डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि मुझे क्लीनिकल डिप्रेशन है और मुझे लगा कि इस मामले में मुझे कुछ करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि अभी मैं इस स्थिति में हूं कि कंटेंट पर काम करूं। पिछले कुछ महीनों से ऐसी स्थिति है और मुझे कई बार लगता है कि क्या मैं दोबारा कभी पहले जैसा सामान्य हो पाऊंगा?'
विज्ञापन
5 of 5
Tanmay Bhat
- फोटो : instagram
बता दें कि एआईबी कॉमेडी ग्रुप ने अनाउंसमेंट किया था कि तन्मय इस कंपनी के सीईओ पद से हट रहे हैं और इस कंपनी का यूट्यूब चैनल निकट भविष्य में बंद ही रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।