मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच इन दिनों नजदीकियां काफी बढ़ रही हैं। यहां तक कि बात शादी की खबरों तक भी पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अर्जुन और मलाइका ने घर भी खरीद लिया है। खबरों की मानें तो नया घर साथ मिलकर खरीदा है जो कि मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास है।
2 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : File Photo
मलाइका और अर्जुन इस घर में रहेंगे या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिली है। इतना जरूर है कि अर्जुन ने 'कॉफी विद करण सीजन 6' में रिलेशनशिप स्टेटस की बात पर ऐसा जवाब दिया था जिससे उनके अफेयर की खबरें कही न कही सही साबित होती हैं। अर्जुन कपूर बहन जाह्नवी कपूर के साथ करण जौहर के रियलिटी शो में आए थे।
3 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
- फोटो : twitter
शो के दौरान करण जौहर ने पूछा - क्या आप सिंगल हैं? जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा - 'नहीं मैं अब सिंगल नहीं हूं।' यह दोनों अक्सर एक साथ समय बिताते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में दोनों एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। कार में आगे की ओर अर्जुन कपूर बैठे हुए थे जबकि पीछे की ओर मलाइका। मलाइका के साथ पीछे की ओर दो लोग और बैठे हुए थे जिसमें से एक संजय कपूर हैं। वहीं दूसरे शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था।
4 of 5
Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
कार में सामने वाली सीट पर बैठे अर्जुन अपना चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए। अर्जुन ने टोपी लगाई हुई थी साथ ही मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। यहां तक कि वह मीडिया को फोटो लेने से मना करते हुए भी दिखाई दिए। कहा जा रहा है कि अर्जुन ने अपना चेहरा इस वजह से छिपाया है क्योंकि वह उनकी आने वाली फिल्म का लुक है। अर्जुन 'इंडियाज मोस्टवांटेड' फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इसके बाद अर्जुन 'पानीपत' फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर ने अर्जुन को अपना लुक छिपाकर रखने को कहा है जिस वजह से वह कैमरा देखते ही इस तरह से अपने आप को छिपाते नजर आए। अर्जुन ने डेनिम जींस के साथ सफेद शर्ट और डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। जबकि मलाइका अरोड़ा शार्ट स्कर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थीं। कुछ दिन पहले भी मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था। जब शादी की खबरों पर मलाइका से पूछा गया तो वह भड़क गईं।