Kangana Ranaut: 'अग्निपथ' पर कंगना ने बवालियों को लताड़ा, कहा- यह पैसा कमाने से परे का मसला
कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "इजराइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दी है। इसके तहत हर युवा कुछ साल के लिए सेना में भर्ती होता है और अनुशासन, राष्ट्रवाद जैसे जीवन मूल्यों को सीखता है। साथ ही यह जानने का प्रयास करता है कि अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए इन शब्दों क्या अर्थ है। अग्निपथ का मकसद रोजगार देना या पैसा कमाने का साधन देना नहीं है। इसका अर्थ काफी गहरा है।
कंगना आगे कहती हैं, "पुराने दिनों में हर कोई गुरुकुल जाता था, यह लगभग ऐसा ही है। हालांकि अब उन्हें ऐसा करने के लिए भुगतान भी मिलेगा। ड्रग्स और पबजी की लत की वजह से नष्ट हो रहे युवाओं को इस योजना की जरूरत है .. इसके लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए।"

क्या है अग्निपथ योजना?
इस योजना के तहत युवाओं को सेना में चार साल की अवधि तक ही शामिल होने का मौका मिलेगा। अग्निपथ योजना का लाभ साढ़े 17 साल से 21 साल तक की आयु वाले युवा ही ले पाएंगे। हालांकि, इस साल उम्र सीमा में युवाओं को दो साल की छूट दी गई है। मतलब 2022 में होने वाली भर्ती में 23 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे। इसके अलावा, इस प्रणाली में सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी या पेंशन का प्रावधान नहीं है। Agnipath: क्या बवाल करने वाला युवक सेना या किसी सरकारी विभाग में नौकरी कर सकता है, जानें क्या हैं नियम?