मीरा राजपूत (Mira Rajput) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में शादी की चौथी सालगिरह मनाई। इस मौके पर मीरा ने शाहिद के साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट कर एक खूबसूरत कैप्शन लिखा था। सालगिरह मनाने के बाद मीरा ने सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में मीरा 2 साल की बेटी मीशा के साथ नजर आ रही हैं।
शाहिद संग सालगिरह मनाने के बाद मीरा ने बेटी के साथ शेयर की ये सेल्फी, कैप्शन में लिखा-'मैच'
इस तस्वीर को मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए मीरा ने लिखा- 'मैच।' इस सेल्फी में मीरा और मीशा दोनों ने सूट पहना हुआ है। खास बात है कि दोनों के सलवार सूट का रंग भी एक जैसा है। इस तस्वीर में मीशा काफी क्यूट लग रही हैं। साथ ही मीशा और मीरा की बॉन्डिंग भी नजर आ रही है।
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on
मीरा-शाहिद अक्सर मीशा और जैन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' ने 250 करोड़ के आंकड़े के करीब है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म को जहां दर्शक सराह रहे हैं तो वहीं कई क्रिटिक्स ने आलोचना भी की है और फिल्म के कई सीन को महिला विरोधी बताया है। फिल्म के बचाव में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि 'जब आप किसी महिला से बेइंतेहां प्यार करते हैं तो आपके पास अगर उसे थप्पड़ मारने की आजादी नहीं है तो उनमें वो इमोशन नजर नहीं आते।' संदीप रेड्डी के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।