हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर अभी रिलीज भी नहीं हुई है, उससे पहले उनके विचारों में चलने वाली इसी फ्रेंचाइजी की कई फिल्मों की चर्चाएं होने लग गई हैं। एक करीबी सूत्र से ज्ञात हुआ है कि अजय अपनी अगली फिल्म सिख खालसा फौज के मुखिया हरि सिंह नलवा के जीवन को लेकर बनाने वाले हैं।
2 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
हाल ही में अजय देवगन ने अपनी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म के वितरकों और व्यापार से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों के लिए रखी थी। हर एक व्यक्ति फिल्म की इतनी प्रशंसा कर रहा था, कि वे फिल्मों की पूरी सीरीज को इतिहास के गुमनाम योद्धाओं और नायकों की कहानी को अनसंग वॉरियर टैगलाइन के तहत वापस लाने के लिए उत्साहित हैं।
प्रोजेक्ट के करीब एक सूत्र ने बताया, 'यह स्क्रीनिंग फिल्म से जुड़े कुछ खास लोगों के लिए ही रखी गई थी, लेकिन हमने फिल्म का भरपूर आनंद लिया। फिल्म की कहानी को ध्यान में रखते हुए सामग्री को सही ढंग से परोसने के लिए इसमें वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। अजय अब सिख खालसा फौज के कमांडर इन चीफ हरि सिंह नलवा पर एक बायोपिक बनाने का विचार कर रहे हैं।'
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सरदार हरि सिंह नलवा ने एक शहर हरिपुर की खोज की थी, जोकि अब पाकिस्तान का एक हिस्सा है। नलवा, महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे, जिन्होंने पठानों के खिलाफ कई युद्धों का नेतृत्व किया। रणनीति और रणकौशल की दृष्टि से हरि सिंह नलवा की तुलना भारत के श्रेष्ठ सेनानायकों से की जाती है। उन्होंने कश्मीर पर विजय प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया। यही नहीं, काबुल पर भी सेना चढ़ाकर जीत दर्ज की।
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
नलवा पहले नहीं हैं जिनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाने के बारे में अजय देवगन विचार कर रहे हैं। अनसंग वॉरियर की सीरीज में इससे पहले वह बहराइच के राजा सुहेलदेव सिंह की कहानी फिल्माने के बारे में बात कर चुके हैं, जिन्होंने महमूद गजनवी की सेना से टक्कर ली थी और सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इतिहास की वीरांगनाओं को भी अपनी इस सीरीज का हिस्सा बनाने की बात कही थी।