सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 20 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन उन्हें याद करने वालों की अब भी कमी नहीं है। सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं अंकिता लोखंडे भी अंदर से टूट चुकी हैं। हालांकि अंकिता अब विक्की जैन के साथ रिलेशन में हैं लेकिन फैंस को सुशांत और अंकिता की जोड़ी हमेशा से पसंद रही है।
स्टारकिड्स की राह पर चले अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड, सुशांत की मौत के बाद लिया ये फैसला
ऐसे में सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन जब भी कोई पोस्ट करते हैं तो यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का एक मौका नहीं छोड़ते। सुशांत की मौत के बाद से तो विक्की को और निशाने पर लिया जाने लगा। शायद इसीलिए उन्होंने स्टारकिड्स की तरह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को भी लिमिटेड कर दिया है।
विक्की के पुराने पोस्ट्स पर गौर करें तो सुशांत की मौत के बाद उनकी पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल करने की कोशिश की है। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के कई सालों बाद अंकिता लोखंडे की जिंदगी में विक्की जैन आए। खबर है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। अंकिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही इस रिश्ते का एलान किया था।
A post shared by Vicky Jain (@jainvick) on
अंकिता ने अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है। हालांकि उनके दोस्त बताते हैं कि सुशांत के निधन के बाद से अंकिता का बुरा हाल है। अंकिता और सुशांत की करीबी रह चुकीं 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह ने खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अंकिता का हालचाल लिया था। अंकिता ने उनसे कहा है कि वो इस वक्त परेशान हैं और उन्हें थोड़ा सा स्पेस चाहिए।
That day and this ♥️,yet so much to know about JHALKARI in YOU.. proud proud proud @lokhandeankita
A post shared by Vicky Jain (@jainvick) on
अंकिता ही वह लड़की हैं जो सुशांत के घर पटना भी जा चुकी हैं। बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। अंकिता और सुशांत छह साल तक एक- दूसरे को डेट किया। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गईं।
पढ़ें- सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के नाम पर मजदूर को आने लगे फोन, परेशान होकर पुलिस में करनी पड़ी शिकायत