टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) रिलीज हो गई है। उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिस्पांस नहीं मिल रहा है। यहां तक कि फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे नहीं मिले। इन सबके बीच टाइगर श्रॉफ जब हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे और दिशा को लेकर उनके सवाल किया गया तो उनका जवाब हैरान करने वाला था। खास बात यह है कि इससे पहले जब भी टाइगर से सवाल पूछा गया तो वह कतराते हुए नजर आए।
2 of 5
Disha Patani and Tiger Shroff
- फोटो : amar ujala
फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब मीडिया ने टाइगर से दिशा पाटनी (Disha Patani) और उनके रिश्ते की सच्चाई जाननी चाही तो उन्होंने बहुत सोच समझकर जवाब दिया। टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म भारत के एक गाने स्लो मोशन को लेकर अपने और दिशा के रिश्ते को लेकर हिंट किया। टाइगर श्रॉफ ने कहा- 'दिशा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। मुझे इसे स्लो मोशन में लेना पसंद है। स्लो मोशन में।'
3 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
- फोटो : file photo
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। यह दोनों पहली बार 'बागी 2' फिल्म में भी एक साथ नजर आए थे। इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा। हालांकि टाइगर के पिता और मशहूर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ बातों बातों में जरूर इन दोनों के रिश्ते की ओर इशारा कर गए थे।
4 of 5
Tiger Jackie Disha
- फोटो : twitter
जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने यह बात मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान कही। जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा- 'टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है। डांस और वर्कआउट साथ करते हैं। वह आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसे अनुशासन के मायने पता है।'
5 of 5
tiger disha
- फोटो : twitter
जैकी श्रॉफ ने आगे कहा - 'कौन जानता है कि दोनों शादी करें या फिर ऐसे ही जिंदगी भर दोस्त रहें। फिलहाल अभी दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।' जैकी श्रॉफ भारत फिल्म में नजर आएंगे। 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2' फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।