बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' शुरुआत से ही विवादों में घिरी है। कल ही फिल्म का पोस्टर सामने आया था। जिसमें ये बताया गया था कि फिल्म का पहला टीजर 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगा। पहले ही सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद बहुत विवाद हो चुका है। इस बीच फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने वाली 'बरेली की बर्फी' फेम स्वाती सेमवाल ने फिल्म को छोड़ दिया है।
स्वाति ने मीडिया से फिल्म छोड़ने की जो वजह बताई वह कुछ अजीब है। स्वाति का कहना है कि वह इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि क्या अभिनेता सोनू सूद के फिल्म से बाहर होने के बाद उनकी भूमिका का अधिक महत्व रहेगा। स्वाति मराठा सेना के कमांडर सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती के किरदार में नजर आने वाली थी।
स्वाती ने बताया, मैंने फिल्म छोड़ दी है। पहले मैं निश्चित नहीं थी, मेरे दिमाग में दो चीजें थीं लेकिन कुछ दिनों पहले मैंने अपनी टीम के साथ मीटिंग की और यह फिल्म छोड़ने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे करियर के इस पड़ाव पर यह किरदार निभाना ठीक नहीं होगा। बता दें सदाशिवराम भाऊ के किरदार को पहले सोनू सूद निभाने वाले थे लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद यह किरदार जीशान अयूब निभा रहे हैं।
फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रेजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में कगंना के अलावा अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
5 of 5
ankita lokhande looks in Manikarnika
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी।