फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के बाद अगले साल रितेश देशमुख को भी पर्दे पर बौने इंसान के रूप में देखने के लिए तैयार रहिए। निर्देशक मिलाप जवेरी की फिल्म 'मरजावां' में रितेश बौने इंसान का किरदार निभाने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी होगी जिसमें रितेश के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुथारिया भी हैं।
इस कहानी में प्यार का त्रिकोण होगा। यह दूसरा मौका है जब रितेश-सिद्धार्थ की जोड़ी के साथ मिलाप काम कर रहे हैं। इससे पहले रितेश, सिद्धार्थ और श्रद्धा कपूर की 'एक विलेन' निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म के संवाद मिलाप जवेरी ने लिखे थे। इस फिल्म में रितेश नेगेटिव भूमिका में थे। मगर 'मरजावां' में रितेश का अंदाज बिल्कुल अलग होगा। रितेश हंसमुख बौने इंसान की चाल-ढाल और चेहरों के हाव-भाव को समझने का अभ्यास शुरू कर चुके हैं। जबकि उनके रोल की शूटिंग जनवरी 2019 में शुरू होगी।
3 of 5
riteish deshmukh
- फोटो : File Photo
इससे पहले सिद्धार्थ और तारा को लेकर मिलाप 'मरजावां' की शूटिंग 7 दिसंबर से शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म अगले साल 2 अक्तूबर को रिलीज होगी। 'मरजावां' का निर्माण निखिल आडवाणी कर रहे हैं। फिलहाल रितेश बौने के रोल को लेकर मीडिया में बातचीत नहीं करना चाहते मगर नई भूमिका से खुश हैं। इस साल जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते' की सफलता से उत्साहित मिलाप को लेकर खबर थी कि वह इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में परंतु उन्होंने उस प्रोजेक्ट को रोक कर रितेश-सिद्धार्थ के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया।
4 of 5
Riteish Deshmukh
- फोटो : twitter
इधर रितेश अगले हफ्ते रिलीज हो रही अपनी मराठी फिल्म 'माऊली' के प्रचार में लगे हैं। यह मराठी में अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर पहले शाहरुख खान की 'जीरो' से 21 दिसंबर को होनी थी। ऐसा होता तो महाराष्ट्र में 'जीरो' की कमाई पर नेगेटिव असर पड़ता। मगर रितेश ने अपनी फिल्म को 'जीरो' से पहले 14 को रिलीज करने का फैसला किया।
शाहरुख ने उन्हें इसके लिए खास तौर पर धन्यवाद दिया। सूत्र कह रहे हैं कि बौने के रोल की तैयारी के लिए शाहरुख अपने इस दोस्त को टिप्स देंगे और अन्य मदद भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार 'मरजावां' में रितेश को बौना दिखाने के लिए जो खास तकनीक और स्पेशल इफेक्ट्स की जरूरत होगी वह शाहरुख की कंपनी प्रोडक्शन कंपनी रितेश और उनकी टीम को उपलब्ध कराएगी।