फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा की अगली फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सारा साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म बागी 3 में दिखाई दे सकती हैं। कहा जा रहा है कि साजिद ने अपनी फिल्म बागी 3 के लिए सारा को अप्रोच किया है।
वहीं आपको बता दें कि, साजिद नाडियावाला की अगली फिल्म बागी 3 में सारा टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दे सकती हैं। हालांकि सारा की तरफ से अभी तक फिल्म में किसी तरह के काम को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि, साजिद जल्द ही बागी 3 की टीम के बारे में बता सकते हैं।
आपको बता दें कि यह बागी फिल्म का सीक्वल है। इससे पहले 'बागी' और 'बागी 2' बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। बागी में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर रोमांस करती नजर आई थीं तो वहीं बागी 2 में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लीड रोल में थे। अब कहा ये जा रहा है कि बागी 3 में टाइगर श्रॉफ सारा अली खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
4 of 5
Sara ali khan and Ranveer singh
सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा के अपोजित रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। जहां एक तरफ लोग उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं वह फिल्म मेकर्स की भी पहली पसंद बनती जा रही हैं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है।
सिंबा में रणवीर सिंह पुलिस वाले का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। सारा की पहली फिल्म केदारनाथ भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। पहली फिल्म से ही लोगों को सारा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। जिसके बाद वह उनकी दूसरी फिल्म सिंबा देखने के लिए उत्सुक हैं।