फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री-कंगना के बाद इस प्रोड्यूसर ने आलोक नाथ पर लगाया रेप का आरोप, 20 साल बाद किया खुलासा

Tue, 09 Oct 2018 09:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Producer Vinta Nanda Rape allegation on Alok Nath
alok nath

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। पहले तनुश्री दत्ता और कंगना ने यौन शोषण का आरोप लगाया तो वहीं अब इन आरोपों के चपेटे में हिंदी सिनेमाजगत के संस्कार बाबू भी आ गए हैं। हालांकि इस बात पर आपका यकीन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन आलोक नाथ पर यह आरोप उनके साथ काम कर चुकी प्रोड्यूसर ने फेसबुक पर एक पोस्ट करके लगाए हैं।

Producer Vinta Nanda Rape allegation on Alok Nath
alok nath new

बॉलीवुड में आलोक नाथ की छवि आदर्शवान व्यक्ति की है। वह ज्यादातर पिता का रोल निभाते हुए परदे पर देखे गए लेकिन अब उन पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप 80 से 90 के दशक में टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विनता नंदा ने लगाया है। विनता ने सोशल मीडिया पर लंबा सा पोस्ट लिखा और अपनी आपबीती लोगों को बताई।

Producer Vinta Nanda Rape allegation on Alok Nath
vinta nanda

विनता नंदा ने फेसबुक पर खुलेआम लिखा - 'मुझे पार्टी में बुलाया गया था । उनकी पत्नी और मेरी बेस्ट फ्रेंड उस वक्त शहर से बाहर थे। यह हमेशा की तरह आम पार्टी थी जिसमें मेरे कुछ दोस्त जो कि थियेटर से भी जुड़े हुए हैं वह भी आते थे, इसलिए मैंने पार्टी में जाने से एतराज नहीं किया। पार्टी के दौरान मेरी ड्रिक्स में कुछ मिलाया गया जिसके बाद मुझे अजीब सा लगने लगा। रात के करीब 2 बजे मैं उनके घर से निकली। मुझे किसी ने घर छोड़ने को नहीं कहा। मैं इतने तो होश में थी कि मुझे लगा कि उनके घर पर ठहरना सही नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Producer Vinta Nanda Rape allegation on Alok Nath
vinta nanda

विनता ने आगे लिखा - 'मैं घर से निकली और अपने घर की तरफ चल पड़ी। तभी यह कार लेकर मेरे बगल से निकला और बोला कि मैं तुम्हें छोड़ दूंगा। मैं यकीन करती थी इसलिए बैठ गई। उसके बाद ठीक से क्या हुआ याद नहीं मुझे। बस इतना याद है मेरे मुंह में किसी ने जबरदस्ती शराब डाली। जब दूसरे दिन दोपहर में उठी तो दर्द महसूस हुआ। तब मुझे पता चला कि मेरा बलात्कार हुआ है। उस वक्त साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी। खुद को उस स्थिति से बाहर निकालने में मुझे 20 साल लग गए। मेरा आत्मविश्वास अब लौट आया है और इसी वजह से अब इस बात को आप लोगों से साझा करने की हिम्मत जुटा पाई हूं।'

विज्ञापन
Producer Vinta Nanda Rape allegation on Alok Nath
alok nath

विनता ने इस पोस्ट में आलोक नाथ का नाम साफ साफ तो नहीं लिखा है लेकिन संस्कारी शब्द का इस्तेमाल किया है जिससे यह साफ जाहिर है कि वह आलोक नाथ के बारे में बात कर रही हैं। अब इस मामले पर आलोक नाथ का भी बयान सामने आ गया है। आलोक नाथ ने न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा - 'आज के जमाने में अगर कोई महिला किसी पुरुष पर आरोप लगाती है तो पुरुष का इस पर कुछ भी कहना मायने नहीं रखता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed