'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' के बाद संजय दत्त आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म में संजय दत्त अफगान शासक की भूमिका निभाएंगे और इसके लिए वह अपने कैरक्टर की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार भी संजय दत्त का किरदार नेगेटिव ही देखने को मिलेगा। इस पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए हाल में संजय ने कई कॉस्ट्यूम और मेकअप ट्रायल किए हैं। फिल्म के लिए संजय दत्त ने अपने चेहरे पर अलग-अलग तरीके से दाढ़ी भी रखकर देखी है।
'गैंगस्टर' के बाद अब अफगान शासक बनेंगे संजय दत्त, चल रही है पानीपत के युद्ध की तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन