आयुष्मान खुराना की किस्मत इन दिनों सातवें आसमान पर है। पिछले कुछ समय से वह जिस फिल्म को भी हाथ लगा रहे हैं वह फिल्म सफल हो रही है। साल 2017 में जहां उन्होंने शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्म में काम किया तो वहीं 2018 में उन्होंने अंधाधुन और बधाई हो जैसी धमाकेदार फिल्में देकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
2 of 4
ayushmann khurrana
- फोटो : social media
आयुष्मान का यह शानदार सफर इस साल भी जारी है। आर्टिकल 15 से सुर्खियां बटोरने के बाद अब एक्टर ड्रीम गर्ल से धमाल मचा रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद आयुष्मान को ढेरों फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं।
3 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान ने बताया कि ड्रीम गर्ल के बाद अभी मैंने कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। हालांकि मेरे पास ऑफर्स की भरमार है लेकिन मैं हड़बड़ाना नहीं चाहता हूं। मैं कुछ हटकर करना चाहूंगा। आयुष्मान इन दिनों वाराणसी में शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, मैं दिवाली तक यहां हूं। ड्रीम गर्ल की रिलीज के बाद ही मैंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसके साथ ही मैंने गुलाबो सिताबो की शूटिंग पूरी कर ली है। यह दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज हो रही है।
4 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
लगातार मिल रही सफलता के सीक्रेट के बारे में आयुष्मान ने कहा, मैं बिना डरे अपने दिल की सुनता हूं। मैं वही इंसान हूं जो शुरू में था। हालांकि मुझे लगता है कि बरेली की बर्फी के बाद मुझे यह समझ में आ गया कि आगे मुझे किस तरह की फिल्म चुननी है। इसने मेरी बहुत मदद की है।
पढ़ें: इन चार सेलेब्स ने बचपन के प्यार को बनाया हमसफर, ये एक्टर तो रेस्टोरेंट में लड़की देख हो गया था फिदा