दमदार अदाकारी के मशहूर अभिनेता प्रतीक गांधी जल्द ही फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम डेढ़ बीघा जमीन है। इसमें उनके साथ खुशाली कुमार भी अहम किरदार में दिखेंगी। पर्दे पर प्रतीक को आखिरी बार फिल्म दो और दो प्यार में देखा गया था, जो टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
Scam 2010: मुश्किलों में घिरी हंसल मेहता की ‘स्कैम 2010’, सहारा इंडिया परिवार ने सीरीज को बताया अपमानजनक
2 of 5
दो और दो प्यार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अब उस फिल्म के फ्लॉप होने का खामियाजा प्रतीक की नई फिल्म को भुगतती नजर आ रही है। दो और दो प्यार के असफल होने का साइड इफ्केट प्रतीक की इस फिल्म पर साफ नजर आ रहा है। उनकी इस फिल्म को बड़े पर्दे को छोड़कर मेकर्स सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहे हैं।
Pradeep Rawat: प्रदीप रावत का बड़ा खुलासा, कहा- साउथ में तीन गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं
3 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लोगों के साथ फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी साझा की गई है। पुलकित के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, इसके लिए यूजर्स के पास प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।
4 of 5
प्रतीक गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म का निर्माण शैलेश आर सिंह, सुनील जैन और हितेश ठक्कर ने किया है। इस फिल्म में आम इंसान को अपने हक के लिए खास लड़ाई लड़ते दिखाने की मेकर्स ने कोशिश की है। इससे पहले पुलकित बोसः डेड ऑर अलाइव का निर्देशन कर चुके हैं।
5 of 5
प्रतीक गांधी, विद्या बालन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक को पिछली बार दो और दो प्यार में इलियाना डिक्रूज और विद्या बालन के साथ देखा गया था। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। घरेलू टिकट खिड़की पर फिल्म ने कुल चार करोड़ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
Rakhi Sawant: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, पूर्व पति रितेश बोले- हंसी उड़ाने वालों की उलटी गिनती शुरू