{"_id":"5dfc779f8ebc3e8792796a83","slug":"after-deepika-padukone-hrithik-roshan-now-laxmi-agarwal-dances-to-kartik-aaryan-dheeme-dheeme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के बाद जब एसिड अटैक सर्वाइवर ने किया 'धीमे धीमे' पर डांस, कार्तिक ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका के बाद जब एसिड अटैक सर्वाइवर ने किया 'धीमे धीमे' पर डांस, कार्तिक ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका-कार्तिक और लक्ष्मी अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक की टीम से लक्ष्मी की नाराजगी की खबरें सामने आईं थीं तो अब लक्ष्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 5
लक्ष्मी अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्मी कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो के सुपरहिट गाने धीमे धीमे पर डांस करती नजर आ रही हैं। लक्ष्मी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
3 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
लक्ष्मी के वीडियो को खुद कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यह पसंद आया ....आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' अपने कैप्शन में कार्तिक ने दिल का इमोजी भी बनाया है।
बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि लक्ष्मी फिल्म छपाक के मेकर्स से नाराज हैं। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के मुताबिक लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म के लिए मिली फीस पर नाराज हैं। लक्ष्मी को फिल्म के कॉपीराइट के लिए 13 लाख रुपये दिए गए थे। जिस वक्त लक्ष्मी को यह रकम दी गई थी उस समय वह खुश थीं। अब वो ज्यादा पैसों की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बात छपाक की करें तो फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मालती का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका भावुक हो गई थीं और वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई थीं। दीपिका ने 'छपाक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोते हुए कहा था, 'ऐसा कम ही होता है जब आपको एक ऐसी कहानी मिलती है जो आपको इस कदर गहरे तौर पर प्रभावित कर जाती है। यह किसी एक घटना के बारे में नहीं है, बल्कि यह उससे उभरने और उसपर जीत हासिल करने की कहानी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।