अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि कोविड-19 के लिए उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक (नेगेटिव) आई है और अपने चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्होंने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। अभिनेता रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद आलिया के भी इससे संक्रमित होने की अफवाह थी। आलिया रणबीर और भंसाली के साथ ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’की शूटिंग कर रही थी।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं मेरी सेहत को लेकर चिंता जताने वाले आपके संदेशों को पढ़ रही हूं। मैं कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गई हूं और अपने चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद मैं आज से काम पर लौट आई हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं अपना ध्यान रख रही हूं। आप भी कृपया ऐसा ही करें। आप सभी को प्यार। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।’’
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram/aliaabhatt
अभिनेत्री ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से शारीरिक दूरी बनाये रखने और मास्क पहनने का आग्रह किया। बता दें कि महाराष्ट्र और खासतौर से मुंबई में कोरोना के फिर से हो रहे प्रसार के लपेटे में मंगलवार को प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेता रणबीर कपूर भी आ गए। इसके चलते भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग रुक गई है।
रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।'
5 of 5
संजय लीला भंसाली-गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की पूरी यूनिट में हड़कंप मचा रहा। फिल्म की शूटिंग इसके बाद रोक दी गई है और पूरी यूनिट का फिर से कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के भी क्वारंटीन होने की जानकारी मिली है।