वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी से फ्लाइट से बदसलूकी के आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चार एयरलाइंस द्वारा कुणाल को यात्रा करने पर बैन लगा दिया गया है। अब इस मामले में कामरा का भी बयान आ गया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं है फिर भी मुझपर प्रतिबंध लगाया गया है।
एयरलाइंस द्वारा बैन होने के बाद बोले कुणाल कामरा- मुझसे किसी को खतरा नहीं था
कुणाल कामरा ने बुधवार को कहा, 'अपने अभिव्यक्ति के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए चार विमानन कंपनियों द्वारा प्रतिबंधों से चकित नहीं हूं। असल में मैंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया, ना ही क्रू सदस्यों की किसी बात को मानने से इनकार किया। साथ ही पत्रकार अर्णब गोस्वामी, अन्य यात्रियों या क्रू सदस्यों ने मेरे खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं की है। इन सबके बावजूद मुझ पर प्रतिबंध लगाया गया।'
उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी को खतरा नहीं था, मैंने बस पत्रकार अर्णब गोस्वामी के बढ़े हुए अहंकार को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा, अर्णब खुद दिनभर अपने कैमरे के साथ लोगों से सवाल करते हैं, ऐसे में अगर मेरा सवाल करना अपराध है तो हम सब अपराधी हैं।'
कामरा सरकार और कुछ मीडिया चैनलों की आलोचना करते रहे हैं। इंडिगो की फ्लाइट के दौरान उन्होंने अर्नब से पूछा था- "आप कायर हैं या पत्रकार? दर्शक जानना चाहते हैं कि आज आप कायर हैं या देशभक्त? अर्नब यह देशहित के लिए है। मैं टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा हूं। आप मेरी बातों का खंडन कीजिए। आपको बताना चाहिए कि नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है।" कुणाल ने इस घटना का वीडियो शेयर कर लिखा, "मैंने यह अपने हीरो रोहित (वेमुला) के लिए किया।
I did this for my hero...
I did it for Rohit pic.twitter.com/aMSdiTanHo
इंडिगो ने जहां कामरा पर छह माह की रोक लगाई है, वहीं एयर इंडिया ने अगले नोटिस तक उनकी विमान यात्रा पर रोक लगा दी है। स्पाइसजेट ने भी अगले आदेश तक अपने विमानों में कामरा की यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं, एयरएशिया इंडिया के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ‘हमारी आंतरिक समिति इस मामले की समीक्षा कर रही है और जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हम उचित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करेंगे।’
Bigg Boss 13: मधुरिमा के बाद अब रश्मि ने खोया आपा, सिद्धार्थ शुक्ला को फ्राई पैन से 'पीटा'