बीते दिनों कई सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं और अभी भी ये सिलसिला थम नहीं रहा है। कई स्टार्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं और अब एक्ट्रेस रेणुका शहाणे और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता और उनके पति आशुतोष राणा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हैरानी की बात ये है कि आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।
रेणुका शहाणे और उनके दो बेटे शौर्यमान और सत्येंद्र का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी ने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है और पूरी सावधानी बरत रहे हैं। रेणुका शौर्यमान और सत्येंद्र की रिपोर्ट शनिवार शाम को आई है।
14 अप्रैल को अभिनेता आशुतोष राणा ने जानकारी दी थी कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने लिखा था कि, 'आज भारतीय नव वर्ष आरंभ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी मां दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा। इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपकी देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी की विशेष अनुकम्पा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला की मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूं।'
आशुतोष राणा ने आगे लिखा था कि, 'मैं तत्काल ही इस विकार से मुक्त होने दिशा में बढ़ गया हूं, मुझे परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की कृपा पर अखंड विश्वास है की मैं शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। मैंने अपने सम्पूर्ण परिवार का टेस्ट भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। लेकिन सात अप्रैल के बाद अपने संपर्क में आए हुए सभी मित्रों, शुभचिंतकों, प्रशंसकों से निवेदन है की वे भी निर्भय होकर अपनी जांच करवाएं।'
5 of 5
अर्जुन रामपाल, नीत नीतिन मुकेश और सोनू सूद
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। हाल ही में सोनू सूद, नील नीतिन मुकेश अर्जुन रामपाल, समीरा रेड्डी जैसे कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सेलेब्स लोगों से लगातार मास्क पहनने और घर में रहने की अपील कर रहे हैं।