आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के बीच इन दिनों फिल्म रिलीज होने से पहले ही कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बहुत से यूजर्स आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट कर रहे हैं और अन्य लोगों से भी ऐसा करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोग 'रक्षा बंधन' को भी बायकॉट कर रहे हैं। लेकिन कई यूजर्स दोनों फिल्मों के सपोर्ट में भी हैं। आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो वहीं 'रक्षा बंधन' अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं। ऐसे में 'रक्षा बंधन' पर हिट के लिए दबाव है।
Laal Singh Chaddha VS Raksha Bandhan: एडवांस बुकिंग में आमिर पड़ रहे अक्षय कुमार पर भारी, अब तक हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 07 Aug 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन