इंडियन आइडल सीजन 12 के हॉस्ट आदित्य नारायण और जज नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने-अपने प्रेमियों से शादी की है। दोनों ही एक दूसरे की शादी में नहीं जा पाए थे, जिस पर आदित्य नारायण ने चुटकी लेते हुए अपनी नाराजगी जताई है। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
aditya narayan
- फोटो : instagram fan page
हाल ही में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने अपने जीवनसाथी के साथ सात बंधों में बंधे हैं। लेकिन दोनों ही एक-दूसरे की शादी में नहीं जा पाए थे। इस प्रोमो वीडियो में आदित्य नारायण, नेहा कक्कड़ से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जिन्हें मैंने अपनी शादी में तो बुलाया लेकिन, वह मेरी खुशी अपनी आंखों से नहीं देखना चाहती थीं. 'जलकुकड़ी' जज नेहा कक्कड़" आदित्य के इतना कहते ही विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया खूब हंसने लगते हैं।
3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
वहीं नेहा कक्कड़ ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि हां जैसे तुम मेरी शादी में आए थे, कहां थे तुम, आए ही नहीं. तुम आए क्या? नेहा के इस सवाल पर आदित्य शाहरुख खान का डायलॉग मारने लगते हैं। इसके अलावा आदित्य नारायण ने यह भी कहा कि हिमेश रिशमिया के पड़ोसी वाली शादी में कंगाली छाई हुई थी। वहां मेहमान खुद अपने चिप्स, बूंदी और समोसे लेकर आए थे। इस पर नेहा कक्कड़ रिएक्ट करके बोलती हैं कि क्या बकवास कर रहे हो?
4 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath
बता दें कि आदित्य नारायण ने अपनी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल के साथ एक दिसंबर को शादी की थी। श्वेता और आदित्य पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे और शादी करने का प्लान बना चुके थे। वहीं नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत से 26 अक्तूबर को शादी की थी। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत भी रिलेशनशिप में थे।
5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो बेबी बंप के साथ खड़ी नजर आ रही थीं। इसी के साथ कैप्शन में लिखा था ख्याल रखिया कर। अब इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि नेहा कक्कड़ मां बनने वाली हैं, इसलिए उन्होंने आनन-फानन में शादी की। हालांकि बाद में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी नई एलबम का पोस्टर शेयर किया और सभी कयासों को पूरी तरह से खारिज किया।