सिनेमाघरों के सौ फीसदी क्षमता से खुलने की अनुमति मिलने और हिंदी सिनेमा की दो मेगा बजट फिल्मों ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ की रिलीज की हलचल शुरू होने के बीच यशराज फिल्म्स में भी गहमागहमी दिखने लगी है। प्रोडक्शन हाउस ने पिछले साल ही अपनी स्थापना के 50 साल पूरे किए हैं लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसके जश्न का एलान हो ही नहीं पाया। सूत्र बताते हैं कि अब आदित्य चोपड़ा इस बारे में जल्द ही कुछ बड़ा करने जा रहे हैं।
2 of 5
टाइगर जिंदा है
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स में चल रही गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्र बताते हैं कि यशराज फिल्म्स के वाईआरएफ 50 मास्टर प्लान पर काम शुरू हो चुका है। बीते साल पूरी इंडस्ट्री की निगाहें इस पर लगी रहीं। इस प्लान की तमाम फिल्मों पर काम पहले से ही शुरू हो चुका है। आदित्य चोपड़ा की हरी झंडी मिलने के बाद सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान’ की शूटिंग शुरू की। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान खान बतौर टाइगर जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रही शूटिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं से ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
3 of 5
यशराज फिल्म्स
- फोटो : twitter@yrf, pixabay
जानकारी के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने पहले ही यह योजना बना ली थी कि वाईआरएफ 50 की घोषणा थिएटरों में ही की जाएगी और वह अपनी उस योजना पर अडिग हैं। खास बात यहां ये भी है कि यशराज फिल्म्स की इस दौरान चार फिल्में पूरी होकर रिलीज की कतार में लग गईं लेकिन थिएटर मालिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के अपने वादे के तहत आदित्य ने कोई भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं की।
4 of 5
जयेशभाई जोरदार का पोस्टर और निर्देशक दिव्यांग ठक्कर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि वाईआरएफ 50 का एलान सीधे फिल्म दर्शकों के सामने करने की योजना बनी है। ये एक छोटी सी फिल्म की तरह होगी, जिसमें यशराज फिल्म्स के पिछले 50 साल के उत्कर्ष की झलक तो होगी ही साथ ही कंपनी की पांच बिल्कुल नई फिल्में भी इसी शो रील में घोषित किए जाने की उम्मीद है। यही नहीं, इस शो रील में ही यशराज फिल्म्स की तरफ से ये जानकारी भी दी जाएगी कि उनकी पूरी हो चुकी फिल्मों ‘पृथ्वीराज’, ‘शमशेरा’, ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘बंटी बबली 2’ के अलावा लंबे समय से अटकी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ कब तक रिलीज होंगी।
5 of 5
शमशेरा का पोस्टर
- फोटो : फाइल
यशराज फिल्म्स ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने पर साल भर चलने वाले जश्न की एक विशाल रूपरेखा बनाई है। ये जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के उन तमाम शहरों में भी मनाया जाएगा, जहां हिंदी फिल्में हिंदुस्तानी गर्मजोशी लेकर पहुंचती रही हैं। सूत्र बताते हैं कि इस जश्न का ब्लूप्रिंट भी आदित्य चोपड़ा ने इस शो रील में शामिल किया है।